Home धर्म | समाज 20 से 26 जुलाई तक पक्का घाट नागेश्वरधाम रादौर में होगा श्रीमदभागवत...

20 से 26 जुलाई तक पक्का घाट नागेश्वरधाम रादौर में होगा श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

स्वामी महेशाश्रम जी महाराज जानकारी देते हुए।
यमुनानगर (रादौर)। गुरु पुर्णिमा के अवसर पर 20 से 26 जुलाई तक पक्का घाट नागेश्वरधाम रादौर में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज कथावाचक के तौर  पर कथा का गुणगान कर भक्तों को निहाल करेंगे। जिसके उपरांत 27 जुलाई को गुरु पुर्णिमा के अवसर पर दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म में वैदिक पंरपरा के अनुरूप गुरु पुर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। अनादिकाल से शिष्य और गुरु की यह पंरपरा चली आ रही है। देवों व ऋषियों ने भगवान शिव की गुरु रूप में अभिषेकित करके विधिवत पूजन किया। वही से गुरु पुर्णिमा पर्व का प्रारंभ हुआ। गुरु ज्ञान का स्वरूप है। जब कोई  शिष्य गुरु दीक्षा ग्रहण करता है, तो गुरु कृपा से उसके जीवन का अंधकार यानि अज्ञानता समाप्त हो जाती है और वो ज्ञानमार्गी बन जाता है।
.
yamunanagar hulchul kidsland play school

NO COMMENTS

Exit mobile version