Home Yamunanagar Yamunanagar : राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसंबर को

Yamunanagar : राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसंबर को

CJM Guneet Arora, Yamunanagar Hulchul
Yamunanagar Hulchul : जानकारी देती सी.जे.एम.।

Yamunanagar Hulchul : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व हरियाणा राज्य सेवा प्राधिकरण  के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, यमुनानगर द्वारा आगामी 11 दिसंबर 2021 को सिविल कोर्ट यमुनानगर के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करवाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सीजेएम कम सचिव गुनीत अरोड़ा ने बताया कि यह एक ऐसा मंच है।

जहां न्यायालय में लंबित वाद विवाद और प्री लिटिगेशन चरण के मामलों का सौहार्दपूर्ण निपटारा किया जाता है। लोक अदालतों द्वारा दिए गए निर्णय को सिविल न्यायालय का निर्णय माना जाता है जो सभी पक्षों पर अंतिम और बाध्य होता है। ऐसे निर्णयों के बीच किसी भी अदालत के कानून के समक्ष अपील नहीं की जा सकती है। न्यायिक सेवा अधिकारियों द्वारा आयोजित लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान का एक तरीका है इसमें मुकदमें बाजी से पूर्व और अदालतों में लंबित मामलों को मैत्रीपूर्ण आधार पर सुलझाया जाता है।

इन अदालतों में निशुल्क सुनवाई होती है, जिससे वादियों पर अनावश्यक आर्थिक भार नहीं पड़ता। यदि न्यायालय में लंबित मुकदमे में कोर्ट शुल्क जमा कराया गया होता है तो लोक अदालत में विवाद के निपटारे के बाद वह शुल्क वापस कर दिया जाता है। मुकदमे से संबंधित पक्षों को तेजी से एक राय पर लाया जाता है। इससे दोनों पक्ष कठिन न्यायिक प्रणाली के बोझ से छुटकारा पाते है।

Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter

NO COMMENTS

Exit mobile version