अनुभव लेखन प्रतियोगिता में नेहा, अभिमन्यु, मुक्ता, गिनिका, पारुल, मोहित, मानव व हिमांशु रहे प्रथम यमुनानगर। नैशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली रोड़, यमुनानगर में प्रात:कालीन सभा में हिन्दी दिवस के उपलक्ष में अनेक प्रतियोगिताओं काआयोजन किया गया जिसमें प्रेरणादायक अनुभव लेखन, दोहा गायन, कविता गायन, पद गायन आदि प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने हिन्दी के उद्भाव, इतिहास, प्रयोजन, शैलियों और विकास पर प्रकाश डाला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में योगदान देकर उन्होनें राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को संबल प्रदान किया। अनुभव लेखन प्रतियोगिता में नेहा, अभिमन्यु, मुक्ता, गिनिका, पारुल, मोहित, मानव व हिमांशु प्रथम स्थान पर रहे। आकाश, दमनप्रीत, चेतना, वंशिका, हिमांशी, मुस्कान, हिमांशु व निष्ठा ने द्वितीय तथा अमीषा, आयुषी, प्रेरणा, पारितोष, कशिश, प्रिया, आर्ची व अर्पिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोहा गायन में उपस्थित जन को मंत्रमुग्ध करके कक्षा नवीं का छात्र अनुभव प्रथम स्थान पर रहा।
