Home स्कूल | कॉलेज एनसीसी केडेटों ने किया पौधारोपण

एनसीसी केडेटों ने किया पौधारोपण

यमुनानगर। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानंगर द्वारा संचालित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर रोपड़(पंजाब) में आज केडेटों ने पौधारोपण किया।यह शिविर पंजाब हरियाणा हिमाचल और चंडीगढ़ निदेशालय के अतरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल आरएस मान आदेशानुसार रोपड़(पंजाब) में लगाया जा रहा है, जिसमें पंजाब ,हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ राज्यो के लगभग 500 कैडेट भाग ले रहे हैं। यह शिविर कर्नल सुरेश चौधरी की देखरेख में और अम्बाला ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जीएस संधू के मार्गदर्शन में लग रहा है। इसमें कैप्टन गीता शर्मा,लेफ्ट गीतू खन्ना,उमेश प्रताप वस्त,वीरेंदर डगर,एस एम ज़ाकिर हुसैन महत्वपुर्ण योगदान दे रहे है।

NO COMMENTS

Exit mobile version