Home स्कूल | कॉलेज अम्बाला ग्रुप एन सी सी ने जीता प्रथम स्थान

अम्बाला ग्रुप एन सी सी ने जीता प्रथम स्थान

यमुनानगर। रोपड़(पंजाब) में चल रहे 14 हरियाणा बटालियन एन सी सी यमुनानंगर के शिविर में पंजाब हरियाणा हिमाचल और चंडीगढ़ के आठ ग्रुप के एन सी सी केडेटों के थल सैनिक शिविर के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में अम्बाला ग्रुप के केडेटों ने प्रथम स्थान ग्रहण किया। निदेशालय के डी डी जी विशेष तौर पर पारितोषक वितरण के लिए शिविर में पहुंचे। यह शिविर निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक मेजर जनरल आर एस मान के आदेश अनुसार अम्बाला ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जी एस संधू के मार्गदर्शन में कर्नल सुरेश चौधरी की देखरेख में लगया गया जिस में चार प्रदेशो के लगभग 500 केडेटों ने भाग लिया। शिविर में कैप्टन गीता शर्मा,लेफ्ट गीतू खन्ना,उमेश प्रताप, वीरेंदर डागर और सूबेदार मेजर ज़ाकिर हुसैन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version