Home स्कूल | कॉलेज केडेटों ने आरंभ किया स्वच्छता  पखवारा

केडेटों ने आरंभ किया स्वच्छता  पखवारा

यमुनानगर। भारत सरकार द्वारा 15 सितबर से 2 अक्टूबर तक भारत में स्वच्छ ही सेवा है पखवारा मनाया जा रहा है।अम्बाला ग्रुप एन सी सी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जी एस संधू के आदेश अनुसार और 14 हरियाणा बटालियन एन सी सी के कमान अधिकारी कर्नल परमेस्वर्ण ए और प्रशानिक अधिकारी कर्नल सुरेश चौधरी के आदेशानुसार गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानंगर के एन सी सी केडेटों ने आज प्रातकाल स्वच्छता अभियान चलाया।
IMG 20180915 WA0143इस अभियान के आरंभ में मेजर एच एस कंग ने जानकारी दी कि गंदगी से बीमारियां जन्म लेती है इस लिए अपने आस पास की सफाई से आरंभ कर के गली, मोहल्ले,शहर,देश को साफ रखना चाहिए।इस अवसर पर कैप्टन अमृत कौर और हवलदार सुशील कुमार भी उपस्थित थे। केडेटों ने कॉलेज परिसर की सफाई के साथ आज़ाद नगर रोड पर भी सफाई अभियान चलाया।यमुनानंगर जिले की विभिन्न संस्थाओं के कैडेट इस अभियान में शामिल होंगे।कॉलेज मैनेजमेंट के सरपरस्त सरदार भूपिंदर सिंह जौहर और प्रिंसिपल डॉ मनदीप सिंह ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर केडेटों और एन सी सी अधिकारियों को बधाई दी है।

NO COMMENTS

Exit mobile version