Home स्कूल | कॉलेज रेनी डे मनाकर बच्चों ने उठाया मौसम का आनंद

रेनी डे मनाकर बच्चों ने उठाया मौसम का आनंद

यमुनानगर। न्यू हैप्पी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बुधवार को रेनी डे मनाया गया। इस दौरान प्री-नर्सरी व नर्सरी के बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में नाच-गाकर मौसम का आनंद उठाया।
रेनी डे के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों मंशुल, प्रियंका, तनवीर, सहजप्रीत कौर, पारूल, जसप्रीत कौर, नियति, प्रीधि, कुनाल, इशिता, देव्यांशी, विराट, विक्रांत, शगुन, अरनव, सौरभ, मनजोत, सृष्टि, रणजीत व रिषभ आदि ने रंग-बिरंगी पोशाकें पहन कर व रंग-बिरंगे छाते लेकर मौसम का आनंद उठाया। बच्चों ने फिल्मी गीतों पर थिरककर खूब धमाल किया। इसके बाद बच्चों को फल वितरित किए गए जिन्हें बच्चों ने मिलकर खाया ।
yamunanagar hulchul nh 1
स्कूल की प्रिंसीपल सुश्री कमलेश सिक्का ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांस की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मु य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने लाना तथा आपसी मेलजोल बढ़ाना है । ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके । मौके पर अंजलि, मंजु शर्मा, अमरजीत कौर, सुमन शर्मा, गीता आदि मौजूद थे ।

NO COMMENTS

Exit mobile version