Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल Petrol Diesel Price: कच्चा तेल 90 डॉलर के पार फिर भी पेट्रोल-डीजल...

Petrol Diesel Price: कच्चा तेल 90 डॉलर के पार फिर भी पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत बरकरार

Hindi News BusinessPetrol Diesel Price 6 september Crude oil crosses 90 dollars still relief in fuel rates continues

Petrol Diesel Price: कच्चा तेल 90 डॉलर के पार फिर भी पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत बरकरार

Petrol Diesel Price 6 September 2023: कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति डॉलर के पार होने की खबरों के बीच सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज 478वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुआ था। आज तेल के दाम न कम हुए और न ही बढ़े। लेकिन, कच्चे तेल के भाव में आग भड़कनी शुरू हो गई है। 

सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74:  देश में आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74  प्रति लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। दूसरी तरफ सबसे महंगा ईंधन राजस्थान कें श्रीगंगानगर में है। यहां पेट्रोल की कीमत ₹113.48 है, जबकि डीजल ₹98.24 में बिक रहा है। आज दिल्ली की तुलना में जयपुर में जहां पेट्रोल करीब 12 रुपये लीटर महंगा है, वहीं, पोर्ट ब्लेयर में इतना ही सस्ता।

क्यों उबल रहा कच्च तेल: प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक देशों सऊदी अरब और रूस ने कच्चे तेल के उत्पादन में स्वैच्छिक कटौती को इस साल के अंत तक जारी रखने पर मंगलवार को सहमति जताई जिससे वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में अचानक उछाल आ गया। रूस और सऊदी अरब ने अपने तेल उत्पादन में 13 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती करने की घोषणा की। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं, जो पिछले कई महीनों का उच्च स्तर है। ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का नवंबर वायदा भाव आज 90.22 डॉलर प्रति बैरल है।डब्ल्यूटीआई का अक्टूबर का वायदा भाव अब 86.88 डॉलर प्रति बैरल है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मार्च, 2022 से अब तक क्रूड के दाम करीब 49 डॉलर प्रति बैरल गिर चुके हैं। मार्च 2022 में क्रूड की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं।

90 1693961751

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल पर कितना टैक्स लेती है मोदी सरकार? 2014 से कितना हुआ इजाफा?

पेट्रोल कई राज्यों में 100 रुपये लीटर

आज भी पेट्रोल कई राज्यों में 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। बिहार,केरल, महाराष्ट्र,  तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, मणिपुर,पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपये के पार है। ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपये से ऊपर है।

इन शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार

  •  इंदौर में पेट्रोल के दाम 108.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.94 रुपये है। 
  • पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल  94.04 रुपये प्रति लीटर है।
  • जयपुर में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये वहीं, डीजल 94.27 रुपये लीटर के रेट से बिक रहा है।
  • चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये और डीजल के भाव 94.24 रुपये है।

यहां पेट्रोल 100 के नीचे

  • गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल 96.50 रुपये और डीजल  89.68 रुपये है।
  • अमृतसर  में पेट्रोल 98.74 और डीजल 89.04 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • दिल्ली में पेट्रोल  ₹96.72 लीटर व डीजल ₹89.62 पर स्थिर है।
  • गुजरात के अहमदाबाद में पेट्रोल 96.42 रुपये और डीजल 92.17 रुपये लीटर है। 
  • दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल के दाम 96.79 और डीजल 89.96 रुपये है।

यह भी पढ़ें:  LPG सिलेंडर के क्या अब पेट्रोल-डीजल भी होगा सस्ता, चुनावी साल में मोदी सरकार का मेगा प्लान

  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 और डीजल 84.26 रुपये लीटर है।
  • हरियाणा के फरीदाबाद में पेट्रोल 97.49 रुपये और डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर है। 
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर है।  

स्रोत: IOC  

  • EPFO: अगर आपका कटता है पीएफ तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है
  • इस शेयर ने खूब देखी बर्बादी, अब लगातार लग रहा अपर सर्किट, खरीदने की लूट
  • शेयर खरीदो या बेचो, तुरंत सेटलमेंट, बदल जाएगा बाजार में ट्रेडिंग का तरीका!
  • Nifty के इंडेक्स से बाहर होगी मुकेश अंबानी की ये कंपनी, 7 सितंबर से हो रहा लागू
  • दिल्ली में 7 से 11 सितंबर तक उड़ान पर बंदिशों के बीच एयर इंडिया ने पैसेंजर्स को दी खास छूट
  • PM Kisan की 15वीं किस्त से पहले हुआ यह बदलाव, अगर आपने नहीं किया ऐसा तो नहीं मिलेगा पैसा
  • एलपीजी सिलेंडर अब 2014 वाले रेट पर, यकीन नहीं हो रहा तो पढ़ें यह खबर 
  • कच्चे तेल के प्रोडक्शन में कटौती बरकरार, रूस, सऊदी अरब ने किया ऐलान
  • एक क्रेडिट कार्ड, कई लग्जरी बेनिफिट, इस बैंक ने ग्राहकों को दिया नया तोहफा
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version