Home स्कूल | कॉलेज परशुराम पब्लिक स्कूल जगाधरी में साफ़ सफाई की

परशुराम पब्लिक स्कूल जगाधरी में साफ़ सफाई की

यमुनानगर।भ्‍गवान् परशुराम पब्लिक स्कूल जगाधरी के विद्यार्थियों       ने सन्देश दिया कि स्वच्छता अच्छे जीवन की मूलभूत आवश्यकता है | विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गाँव मंधार और उसके आस-पास के लोगों को साफ़ सफाई की जरुरत और गन्दगी से होने वाली बिमारियों के बारे में जागरूक किया | इस कार्यक्रम में गाँव के सरपंच श्री रणवीर सिंह राणा, श्री गुरदेव सिंह व कई अन्य प्रतिष्ठित लोगों ने शिरकत  की और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की |
pra 1इस लघु नाटिका में स्कूल के विद्यार्थियों ने शौचालय का प्रयोग, शारीरिक साफ़ सफाई, गन्दगी से होने वाली बीमारियां, पॉलीथिन व प्लास्टिक का नुकसान जैसे संवेदनशील विषय को बहुत रोचक ढंग से प्रस्तुत किया | कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं और बच्चों को मुख्य रूप से उनकी दिनचर्या में करे जाने वाले बदलावों के बारे में भी समझाया गया | स्कूल प्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय की जिम्मेदारी सिर्फ विद्यार्थियों को शिक्षित करना ही नहीं बल्कि उनको सामाजिक दायित्व समझाना भी हैं | कार्यक्रम संयोजन में संगीत अध्यापक जसविंदर सिंह और साइंस अध्यापिका दमनदीप कौर का विशेष सहयोग रहा |

 

 

NO COMMENTS

Exit mobile version