Home जिले के समाचार हरियाणा वाल्मीकि महासभा की ओर से कांबोज धर्मशाला में भगवान वाल्मीकि सत्संग...

हरियाणा वाल्मीकि महासभा की ओर से कांबोज धर्मशाला में भगवान वाल्मीकि सत्संग का हुआ आयोजन

रादौर। हरियाणा वाल्मीकि महासभा की ओर से २९ मार्च को सुबह ९0 बजे से २ बजे तक शहर की कांबोज धर्मशाला में भगवान वाल्मीकि सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भाग लेेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता 4 लाॉक प्रधान कर्मवीर पोटली करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 4 लॉक प्रधान कर्मवीर पोटली ने सोमवार को शहर का दौरा कर स्थानीय लोगों को भगवान वाल्मीकि सत्संग में पहुचने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा वाल्मीकि महासभा की ओर से शहर में भगवान वाल्मीकि सत्संग का आयोजन करवाया जा रहा है। सत्संग में सभी को भगवान वाल्मीकि जी की महिमा के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे सत्संग में पहुंचकर भगवान वाल्मीकि जी की महिमा का गुणगान सुने। इस अवसर पर मुकेश मंधार, मनीत बैंडी, सुखबीर कुंजल, गुलाब संधाला, राजकुमार ईस्माईलपुर, पंकज बरहेडी, क र्मसिंह खुर्दबन, कमल पोटली, मोहित बरसान, गुलाब अलाहर, सतपाल गुमथला, विनोद, आनंद एमटी, संदीप घिलौर माजरी, निर्मलसिंह फतेहगढ, रिंकू ठसका, दलीप कंडारा, साहिल बकाना आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version