Home कृषि | किसान किसानों से जुडी समस्‍याओं के विषय पर किसान यूनियन ने किया किसान...

किसानों से जुडी समस्‍याओं के विषय पर किसान यूनियन ने किया किसान रैली का किया आयोजन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन ने गांव दौलतपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रधान बाबुराम गुंदयाना व जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने की। बैठक में गांव दौलतपुर की कमेटी का गठन किया गया। जिसमें नवीन कुमार रिंकू को सर्वसम्मति से कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया। जसविन्द्रसिंह को उपप्रधान, गुरचरणसिंह को सचिव, सुरेश नंबरदार को कोषा अध्यक्ष, प्रेमचंद, कमलसिंह व फुलसिंह को सलाहकार बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को फुलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पद व गोपनियता की शपथ दिलवाकर कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर बाबुराम गुंदयाना व संजू गुंदयाना ने कहा कि नई अनाजमंडी पीपली में 3 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाली भारतीय किसान यूनियन की किसान, मजूदर राज रेैली प्रदेश की सबसे बडी किसान रैली होगी। जो आज तक के सभी रिकार्ड तोड देगी। रैली में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में किसान भाग लेकर सरकार पर अपनी मांगे पुरी करने का दबाव बनाएंगे। रैली को लेकर प्रदेश के किसानों में भारी जोश है। रैली में जिला यमुनानगर से हजारों की संख्या में किसान पीपली रैली में पहुंचेगे। इस अवसर पर बाबुराम गुुंदयाना व संजू गुंदयाना ने कहा कि रैली में प्रदेश अध्यक्ष गुरनामसिंह चढूनी मुख्यातिथि होंगे। रैली में सरकार से स्वामी नांथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने, दूध, सब्जी व सभी फलों का एमएसपी रेट तय किए जाने की मांग की जाएगी। वहीं सरकार से इन फसलों को एमएसपी रेट पर खरीदने का कानून बनाने की मांग की जाएगी। सभी कंपनियों के उद्योगों में न्यूनतम मजदूरी से कम पर काम करवाना दण्डनीय अपराध बनाया जाए। बेरोजगारों को बिना ब्याज के सरकार 5 लाख रूपए तक का ऋण रोजगार के लिए देना सुनिश्चित करे। इन मांगों को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बाबुराम, संजू गुंदयाना, हरपाल सुढल, संदीप टोपरा, जोगिंद्र सिलीकला, रामसिंह जत्थेदार, धर्मपाल, करनैल, सुंदर अलाहर, ईश्वर सिंह, जोगिंद्र आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version