Ravinder Punj, Yamunanagar. जिला यमुनानगर के थाना गांधी नगर पुलिस की टीम ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसला कर जबरदस्ती घर से भगा कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना गांधी नगर पुलिस की टीम ने 16 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसला कर जबरदस्ती घर से भगा कर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
थाना प्रबंधक जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 9 जून को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक लड़की घर में बिना किसी को बताये कहीं चली गई है। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज करना नाबालिक की तलाश शुरू की गई। दिनांक 20 जून को शिकायतकर्ता व्यक्ति ने अपनी लड़की को थाने में लाया। नाबालिक का जब मेडिकल करवाया तो मेडिकल में उसके साथ गलत काम होने की पुष्टि की गई। नाबालिक की काउंसलिंग की गई तो उसने बताया कि उसको आरोपी विक्रम बहला फुसला कर जबरदस्ती घर से भगा कर ले गया था। आरोपी विक्रम ने नाबालिक के साथ बिना उसकी सहमति के गलत काम किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक मीना देवी, एएसआई बलबीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए गांव औडबांस ताजेवाला निवासी विक्रम उर्फ बुडा पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
#yamunanagar #YamunanagarHulchul #YamunanagarNews #YamunanagarCity #YamunanagarPolice #YamunanagarUpdatew
Click to know about district: www.yamunanagarhulchul.com
