Home Yamunanagar Yamunanagar : गन्ने की सीड नर्सरी लगाने के इच्छुक 26 मार्च तक...

Yamunanagar : गन्ने की सीड नर्सरी लगाने के इच्छुक 26 मार्च तक करें आवेदन

Yamunanagar Hulchul : Apply for sugarcane seed nursery by 26 March

Yamunanagar, 22 March. सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. सूरजभान ने बताया कि राष्‍ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 में सीड नर्सरी लगाने हेतु सहायक गन्ना विकास अधिकारी यमुनानगर के क्षेत्र मेंं किसानों को अनुदान/सहायता राशि दी जानी है।

गन्ने की सीड नर्सरी लगाने के इच्छुक किसान कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्रीहरियाणा डॉट जीबोवी डॉट इन में एग्री स्कीम गवर्नैंस लिंक पर अपना आवेदन 26 मार्च 2021 तक कर सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशानिर्देश वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्रीहरियाणा डॉट जीबोवी डॉट इन पर उपलब्ध है।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

NO COMMENTS

Exit mobile version