Home जिले के समाचार यमुना में फिर आई बाढ, जलस्तर एक लाख 58 हजार क्यूसेक तक...

यमुना में फिर आई बाढ, जलस्तर एक लाख 58 हजार क्यूसेक तक पहुंचा

यमुना नदी का हथनीकुंड बैराज खिजराबाद जिला यमुनानागर से बाढ़ का ड्रोन व्यू Drone View of Hathnikund Bairaj, Khizrabad District Yamunanaga (Haryana)

यमुनानगर। पहाडों पर हो रही बारिश से यमुना नदी में एक बार फिर बाढ आ गई। सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 74266 क्यूसेक दर्ज किया गया जो कि बाढ के दायरे में आता है। इसके बाद हाथ्‍नीकुंड बैराज से दोनों नहरों में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। पहाडेां पर लगातार बारिश होने से  घंटा दर घंटा यमुना में पानी बढता रहा। शाम छह बजे तक यमुना में एक लाख 58 हजार 11 क्‍यूसिक पानी रिकार्ड किया गया। यमुना में बाढ आने के बाद जिला प्रशासन ने यमुना नदी से सटे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया और लोगों को यमुना नदी की ओर न जाने की मुनादी करवाई गई। यमुना की बाढ का पानी अगले 72 घंटो में दिल्ली पहुंचेगा। यमुना में आया पानी फिलहाल लो फलड की श्रेणी में आता है। उधर, पहाडों पर हुई बारिश से सुबह घाड क्षेत्र की सोम नदी में भी जलस्तर बढ गया। लेकिन कुछ घंटों बाद नदी में पानी सामान्य हो गया।

NO COMMENTS

Exit mobile version