Home धर्म | समाज Yamunanagar : सत्संग से मिलता है कष्टों से छुटकारा : गोस्वामी

Yamunanagar : सत्संग से मिलता है कष्टों से छुटकारा : गोस्वामी

Yamunanagar Hulchul.  सत्संग के बिना इंसान का जीवन अधूरा है। सत्संग करने से न केवल सुख की प्राप्ति होती है बल्कि कष्टों से भी छुटकारा मिलता है। यह कहना है वृंदावन से आए कथा वाचक बृजेश कृष्ण गोस्वामी का जो श्री लालद्वारा मंदिर यमुनानगर में बाबा बंसीवाले जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भावगत कथा का श्रद्धालुओं को अमृतपान करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कुछ समय सत्संग के लिए जरूर निकालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान का नाम मात्र लेने से जहां मन शुद्ध हो जाता है वहीं आत्मिक सुख की भी अनुभूति होती है। कथा के साथ-साथ बाबा बंसीवाले जी महाराज के दर्शनों को लेकर वर्षा के बावजूद श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यमुनानगर के अलावा सहारनपुर, कुरूक्षेत्र, अंबाला व अन्य जिलों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्रीमद्भावगत कथा का श्रवण कर रहे हैं। गुरू परिवार के सदस्यों ने बताया कि आठ मार्च को हरिद्वार में विशाल महायज्ञ का आयोजन बाबा बंसीवाले जी महाराज के सानिध्य में होगा। महायज्ञ में जहां अनेक साधू संत भाग लेगे वहीं कई राज्यों के श्रद्धालु भी शामिल होकर आहूति डालेंगे।

सत्संग करने से मिलता है कष्टों से छुटकारा : गोस्वामी

.

Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog

 

NO COMMENTS

Exit mobile version