Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल गो फर्स्ट संकट के बीच SpiceJet को नोटिस, दिवाला प्रक्रिया से जुड़ा...

गो फर्स्ट संकट के बीच SpiceJet को नोटिस, दिवाला प्रक्रिया से जुड़ा है मामला

हिंदी न्यूज़ बिजनेसगो फर्स्ट संकट के बीच SpiceJet को नोटिस, दिवाला प्रक्रिया से जुड़ा है मामला

गो फर्स्ट संकट के बीच SpiceJet को नोटिस, दिवाला प्रक्रिया से जुड़ा है मामला

देश की एविएशन इंडस्ट्री में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों दिग्गज एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने स्वैच्छिक दिवाला प्रक्रिया में जाने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) को आवेदन दिया था। स्पाइसजेट (SpiceJet) के खिलाफ एक कंपनी ने एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया है। विमान पट्टे पर देने वाली इस कंपनी की याचिका पर स्पाइसजेट को नोटिस भी जारी किया गया है। बता दें कि इस याचिका में स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने की अपील की गई है। 

एनसीएलटी के अध्यक्ष रामलिंगम सुधाकर की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय प्रधान पीठ ने  एयरकैसल (आयरलैंड) लिमिटेड की याचिका पर स्पाइसजेट को नोटिस जारी किया और इसपर अगली सुनवाई के लिये 17 मई की तारीख तय की। 

एयरलाइन कंपनी ने क्या कहा: स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि एयरकैसल के मुद्दे पर सामान्य स्थिति में नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा, ”स्पाइसजेट के खिलाफ कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की गई है। न्यायाधिकरण ने इस बात पर गौर किया कि दोनों पक्ष मामले के निपटान को लेकर बातचीत कर रहे हैं।” बता दें कि एयरकैसल ने 28 अप्रैल को स्पाइसजेट के खिलाफ याचिका दायर की थी। 

नहीं आएगी दिक्कत: पिछले हफ्ते स्पाइसजेट ने कहा था कि एयरलाइन के बेड़े में एयरकैसल का कोई विमान नहीं है और याचिका दायर करने से उसका परिचालन प्रभावित नहीं होगा। एनसीएलटी की वेबसाइट के मुताबिक स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला समाधान कार्यवाही के अंतर्गत दो और याचिकाएं उसके समक्ष लंबित हैं। विलिस लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन ने 12 अप्रैल को और एकडूंस बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड ने चार फरवरी को याचिका दायर की थी।

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

  • गो फर्स्ट के बाद अब SpiceJet की बढ़ी मुसीबत, 3 विमान रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग
  • 27 रुपये में 1 साल पहले आया IPO, अब 82 रुपये के पार पहुंचे शेयर, बल्क डील की खबर
  • Go First एयरलाइन का क्या होगा फ्यूचर? कल आएगा NCLT का फैसला
  • प्रॉफिट गिरा, फिर भी डिविडेंड देगी यह कंपनी, शेयर की बढ़ी चमक
  • रिलायंस के मामले में सरकार को बड़ी शिकस्त, देने होंगे $8.3 मिलियन
  • एक खबर और बुरी तरह बिखरा यह सस्ता शेयर, निवेशकों में हड़कंप
  • 430% रिटर्न दे चुका यह शेयर, अब हालत पस्त, कंपनी ने किया डिफॉल्ट
  • बोर्ड मीटिंग से पहले 9% चढ़ा यह शेयर, एक्सपर्ट बोले-मुनाफा देगा, खरीदो
  • टाटा के इस शेयर ने बदली झुनझुनवाला की किस्मत, दमानी ने खोला शेयर खरीदने से जुड़ा बड़ा राज
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version