Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल बीकाजी फूड्स के शेयरों में लगातार चौथे दिन भी अपर सर्किट, एक्सपर्ट...

बीकाजी फूड्स के शेयरों में लगातार चौथे दिन भी अपर सर्किट, एक्सपर्ट से जानें बेचें, खरीदें या होल्ड करें

हिंदी न्यूज़ बिजनेसबीकाजी फूड्स के शेयरों में लगातार चौथे दिन भी अपर सर्किट, एक्सपर्ट से जानें बेचें, खरीदें या होल्ड करें

बीकाजी फूड्स के शेयरों में लगातार चौथे दिन भी अपर सर्किट, एक्सपर्ट से जानें बेचें, खरीदें या होल्ड करें

Bikaji Share Price Today: बीकाजी के शेयर पिछले चार दिन से अपने निवेशकों की झोली भर रहे हैं। 23 दिसंबर को बीकाजी फूड्स के शेयरों का भाव 350.15 रुपये था और महज छह दिन में  425.55 रुपये पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में ही 5 फीसद का अपर सर्किट लगा है। यह लगातार चौथा दिन है जब इस स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। 

पिछले एक महीने में बीकाजी फूड्स के शेयर 434.65 रुपये से लुढ़कते हुए 23 दिसंबर को 350.15 रुपये पर आ गए थे। इसके बाद इसमें लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 5 दिन में यह स्टॉक 21 फीसद से अधिक चढ़ चुका है और एक्सपर्ट इसको लेकर काफी बुलिश  लिस्टिंग के बाद से बीकाजी ने 34 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें: ₹200 सस्ता Tata ग्रुप के इस शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, 2 साल में ₹3 से ₹290.15 तक पहुंचा था

बता दें  बीकाजी फूड्स के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 16 नवंबर 2022 को लिस्ट हुए थे। बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods IPO) के शेयर बीएसई (BSE) में 7.05 प्रतिशत की उछाल के साथ 321.15 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ थे। बता दें, बीकाजी भारत की तीसरी सबसे बड़ी स्नैक्स बनाने वाली कंपनी है। कंपनी भारत के अलावा विदेशी धरती पर भी अपनी पहचान बना चुकी है। ग्रोथ की बात करें तो इंडियन ऑर्गेनाइज़्ड स्नैक्स मार्केट में दूसरी सबसे तेज ग्रो करने वाली कंपनी है। 

बीकाजी के शेयर बेचें, खरीदें या होल्ड करें: स्वास्तिक इंवेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर कहते हैं, “हम सिर्फ आक्रमक निवेशकों को लॉन्ग टर्म के लिए निवेश की सलाह देंगे। ”

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

  • 73% टूटकर 28 रुपये पर आ गया करोड़पति बनाने वाला यह शेयर, सालभर में दिया था 2500% रिटर्न  
  • शेयर बाजार में इस IPO की सुस्त शुरुआत, फ्लैट रही कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग
  • आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में चढ़ गया शेयर, कल से लगा सकेंगे दांव, प्राइस बैंड ₹61-₹65 
  • ₹200 सस्ता Tata ग्रुप के इस शेयर में लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट, 2 साल में ₹3 से ₹290.15 तक पहुंचा था
  • 20 रुपये पर जाएगा यह शेयर, दांव लगाने वालों के पैसे हो जाएंगे डबल, एक्सपर्ट ने कहा – खरीद लो
  • 300% का रिटर्न अब 15 बोनस शेयर देने जा रही यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट है सामने
  • पेटीएम, जोमैटो, विप्रो, नायका समेत इन 8 स्टॉक्स ने किया कंगाल, 2022 में निफ्टी-100 के Worst Performer
  • अडानी-अंबानी की जीवन भर की कमाई से अधिक इन दो अरबपतियों ने एक साल में गंवाई
  • 31 दिसंबर से पहले निपटा लें टैक्स से जुड़े ये चार काम, वरना परेशानी बढ़नी तय है
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version