Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल ₹150 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी दांव लगाने पर...

₹150 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी दांव लगाने पर मुनाफा, एक्सपर्ट बुलिश…कहा- खरीदो

हिंदी न्यूज़ बिजनेस₹150 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी दांव लगाने पर मुनाफा, एक्सपर्ट बुलिश…कहा- खरीदो

₹150 पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी दांव लगाने पर मुनाफा, एक्सपर्ट बुलिश…कहा- खरीदो

Tata Group Stock To Buy: टाटा ग्रुप के एक शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। यह शेयर टाटा स्टील (Tata steel) का है। टाटा स्टील को दिसंबर तिमाही में ₹2,224 करोड़ का तगड़ा घाटा हुआ है। ग्लोबल लेवल पर स्टील की कीमतों में तेज गिरावट और संभावित आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच कम मांग के चलते कंपनी को नुकसान हुआ है। समीक्षाधीन अवधि में स्टील कंपनी का रेवेन्यू 6% घटकर 57,083 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 60,783 करोड़ रुपये था। कंपनी का शेयर प्राइस सोमवार को 117.20 रुपये पर था। 

क्या है ब्रोकरेज की राय?
विदेशी ब्रोकरेज का कहना है कि टाटा ग्रुप का यह शेयर ₹150 तक जा सकता है। नोट में कहा गया है, ‘टाटा स्टील के Q3 ने बताया कि EBITDA 33% QoQ गिर गया और कमजोर TSE (यूरोप) मार्जिन के नेतृत्व में JEFe से 36% नीचे है। स्टैंडअलोन EBITDA/t तिमाही दर तिमाही 10% बढ़ा है, जो कि 5 तिमाहियों की गिरावट के बाद पहला सुधार है। Q3 प्री-एक्स पीबीटी ₹1.8 बिलियन था, लेकिन टाटा ने ₹22 बिलियन के शुद्ध नुकसान की सूचना दी। तिमाही दर तिमाही नेट कर्ज फ्लैट रहा।’ वैश्विक ब्रोकरेज ने टाटा स्टील के शेयरों पर ₹150 के टारगेट प्राइस के साथ अपनी ‘बाय’ रेटिंग को बनाए रखा है। यानी वर्तमान प्राइस के मुकाबले यह लगभग 29% ज्यादा है।

कंपनी का कारोबार
आपको बता दें कि टाटा स्टील समूह टाॅप ग्लोबल स्टील कंपनियों में से एक है। इसकी सालाना क्रूड स्टील क्षमता 34 मिलियन टन प्रति वर्ष है। यह दुनिया के सबसे भौगोलिक रूप से विविध स्टील प्रोडक्शन में से एक है। टाटा स्टील के शेयर पिछले पांच दिनों में 1.51% गिरा है। इस साल यह शेयर 1.72% गिरा है। इसका मैक्सिमम रिटर्न 1,586.33% का है। 

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

  • 61% टूटकर ₹71 पर आ गया टाटा का शेयर, 52 हफ्ते का सबसे खराब परफॉर्मेंस
  • ₹500 के पार जाएगा इस गैस कंपनी का शेयर भाव! ब्रोकरेज ने कहा-खरीद लो
  • इक्विटॉस स्मॉल फाइनेंस बैंक को 170 करोड़ रुपये का मुनाफा, ब्याज से होने वाली कमाई बढ़ी
  • 67 रुपये पर जा सकता है यह शेयर, अभी दांव लगाने से होगा मुनाफा, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो
  • 1000% से ज्यादा का मुनाफा, 52 हफ्ते के लो से 400% चढ़ गए मल्टीबैगर IT कंपनी के शेयर
  • हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बीच अडानी को झटका, विदेशी कंपनी ने बड़ी डील पर लगाई रोक
  • अडानी के इस शेयर ने 4 दिन में दिया 110% का रिटर्न, हिंडनबर्ग विवाद के बीच पैसे लगाने वाले मालामाल
  • ₹1 का शेयर हर दिन कर रहा मालामाल, एक हफ्ते में 53% चढ़ा भाव
  • 96% गिरा अडानी पावर का प्रॉफिट, रेवेन्यू में उछाल, स्टॉक पर अपर सर्किट
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version