Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल अडानी पर लौट रहा निवेशकों का भरोसा: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद पहली...

अडानी पर लौट रहा निवेशकों का भरोसा: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद पहली बार 20% तक चढ़ गए भाव

हिंदी न्यूज़ बिजनेसअडानी पर लौट रहा निवेशकों का भरोसा: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद पहली बार 20% तक चढ़ गए भाव

अडानी पर लौट रहा निवेशकों का भरोसा: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद पहली बार 20% तक चढ़ गए भाव

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के कई शेयरों में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली। अडानी ट्रांसमिशन, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 20% तक चढ़ गए। कंपनी के शेयर 1886.85 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, खबर लिखे जाने तक अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5% तक की तेजी थी। कंपनी के शेयर 1,317.60 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें कि अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में तेजी के पीछे शानदार तिमाही नतीजें हैं। वहीं, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में आज 3.38% की तेजी है। इसके अलावा अडानी विल्मर के शेयर आज 5% के अपर सर्किट में पहुंच गए हैं। अडानी ग्रीन के शेयरों में भी 1% से अधिक की तेजी है। बता दें कि आज अडानी ग्रीन, अडानी पोर्ट और अंबुजा सीमेंट के तीमाही नतीजें आने वाले हैं।

अडानी ट्रांसमिशन को हुआ मुनाफा
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ट्रांसमिशन ने सोमवार को दिसंबर तिमाही (Q3FY23) के नतीजें जारी कर दिए। कंपनी को Q3FY23 (अक्टूबर से दिसंबर तक) में ₹474.7 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है। यह एक साल पहले ₹267 करोड़ के मुकाबले 77.8% अधिक है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 22% बढ़ा है और मार्जिन 41.6% तक बढ़ा है। 

अडानी के इन शेयरों में हैं लोअर सर्किट
अडानी टोटल गैस, अडानी पावर के शेयरों में आज 5% का लोअर सर्किट है। NDTV के शेयरों में 5% का अपर सर्किट लगा है। अंबुजा सीमेंट के शेयरों में भी मामूली तेजी है। इसके अलावा ACC के शेयर भी 1% तक चढ़े हैं। 

 

जानें Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

  • एआई चैटबॉट बार्ड के विज्ञापन में एक गलत जवाब और गूगल के 100 अरब डॉलर स्वाहा, अल्फाबेट के शेयरों में भारी गिरावट
  • अब एफडी में निवेश करने का सबसे अच्छा समय, 9 माह में 2.50% बढ़ा रेपो रेट, लोन लेने वालों के लिए ये विकल्प
  • 61% टूटकर ₹71 पर आ गया टाटा का शेयर, 52 हफ्ते का सबसे खराब परफॉर्मेंस
  • ₹500 के पार जाएगा इस गैस कंपनी का शेयर भाव! ब्रोकरेज ने कहा-खरीद लो
  • इक्विटॉस स्मॉल फाइनेंस बैंक को 170 करोड़ रुपये का मुनाफा, ब्याज से होने वाली कमाई बढ़ी
  • 67 रुपये पर जा सकता है यह शेयर, अभी दांव लगाने से होगा मुनाफा, एक्सपर्ट बोले- खरीद लो
  • 13% घटकर 776 करोड़ रुपये रहा NHPC का मुनाफा, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान 
  • 1000% से ज्यादा का मुनाफा, 52 हफ्ते के लो से 400% चढ़ गए मल्टीबैगर IT कंपनी के शेयर
  • हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बीच अडानी को झटका, विदेशी कंपनी ने बड़ी डील पर लगाई रोक
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version