Home जिले के समाचार दौलतपुर में हुई आम आदमी पार्टी की बैठक

दौलतपुर में हुई आम आदमी पार्टी की बैठक

रादौर में आयोजित आम आदमी पार्टी की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता। 
रादौर में आयोजित आम आदमी पार्टी की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता। 
 यमुनानगर (रादौर) । आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हरियाणा जोडो अभियान के अंतर्गत गांव दौलतपुर में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आप पार्र्टी के हलका अध्यक्ष नरेशलाल कांबोज मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्य सैल के अध्यक्ष मौहम्मद इश्फाक दौलतपुर ने की। नरेश लाल कांबोज ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ लोगोंं का रूझान लगातार बढ रहा है। बडी संख्या में लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हेै। लोग दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कार्यों को हरियाणा में भी होते देखना चाहते है। जनता ने सभी पार्टियों की सरकारे हरियाणा में देखी है। जिनसे लोग पूरी तरह से निराश हो चुके हेै। इस बार प्रदेश की जनता हरियाणा में आप पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। मौहम्मद इश्फाक ने कहा कि आप पार्टी में  सभी समाज के लोग बढचढ कर भाग ले रहे हैं। अगर समाज में सभी मिलजुलकर रहे तो प्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणीय भुमिका अदा कर सकता है। इस अवसर पर दलीप दडवा, सुदेश कुमार,  हाजी याशीन, सलीम, जंगशेर, मुस्तकीन, महरूप, ईरफान जब्बार, सादिक, आलीम, इकलाख, सराफत, मुस्लिम, अफजद, मुजाहिद, मुजाहिल, अब्दुल रहमान, खालिद आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version