Home जिले के समाचार बाइक से गिरकर व्यक्ति की मौत

बाइक से गिरकर व्यक्ति की मौत

यमुनानगर। मेघुवाला निवासी नजीर अहमद (42) अपने साथी जावेद के साथ साढौरा काम करने के लिए गए थे। रात को करीब दो बजे जब वह बाइक पर वापस घर लौट रहे थे तो खानुवाला रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर खड्ढे में जा गिरी। जिससे बाइक पर बैठा नजीर अहमद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जावेद उसे अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

NO COMMENTS

Exit mobile version