Home जिले के समाचार ब्रीज ऑफ होप डे केयर सैंटर ने किया जल बचाव रैली...

ब्रीज ऑफ होप डे केयर सैंटर ने किया जल बचाव रैली का आयोजन

रादौर। शहर मे  ब्रीज ऑफ होप डे केयर सैंटर रादौर की और से जल बचाव पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली मे बीओएच मे पढने वाले बच्चो तथा अनेक अभिभावको ने बढ चढ कर भाग लिया। इस अवसर पर निर्मल सिंह ने बताया कि जल का हमारे जीवन मे अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। जल के बिना जीवन असंभव है। इसलिए हमे जल बचाना चाहिए। रैली का शुभारंभ बीओएच सैंटर से हुआ, इसके उपरांत रैली छोटा बांस, कमैटी चौक, मेन बाजार व हरीजन बस्ती आदि स्थानो से गुजरी । रैली मे जल ही जीवन आदि नारो से लोगो को जागरू क किया गया। इस अवसर पर निर्मल सिंह, विजय, प्रिया, ज्योति, देवी आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version