Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल रॉकेट सा उड़ा अनिल अंबानी की कंपनी का शेयर, 99% टूटने के...

रॉकेट सा उड़ा अनिल अंबानी की कंपनी का शेयर, 99% टूटने के बाद ताबड़तोड़ तेजी

Hindi News BusinessReliance Power Share rallied 2500 percent after tanking 99 percent from their high Business News India

रॉकेट सा उड़ा अनिल अंबानी की कंपनी का शेयर, 99% टूटने के बाद ताबड़तोड़ तेजी

अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर गुरुवार को 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 31.15 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में रिलायंस पावर के शेयर 19.38 पर्सेंट की तेजी के साथ 30.99 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का यह एक साल का नया हाई है। रिलायंस पावर के शेयर ऑल टाइम हाई से 99 पर्सेंट टूटकर 1.13 रुपये पर आ गए थे और अब कंपनी के शेयरों में 2600 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 9.05 रुपये है। 

99% टूटने के बाद शेयरों में 2600% की तेजी
रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले करीब 4 साल में 2600 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 1.13 रुपये से बढ़कर अब 30.99 रुपये पर पहुंच गए हैं। रिलायंस पावर के शेयरों में यह तेजी तगड़ी गिरावट के बाद आई है। कंपनी के शेयर 23 मई 2008 को 274.84 रुपये पर थे। रिलायंस पावर के शेयर 99 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 27 मार्च 2020 को 1.13 रुपये पर पहुंच गए थे। हालांकि, इसके बाद रिलायंस पावर के शेयरों में ताबड़तोड़ रिकवरी देखने को मिली है। रिलायंस पावर का मार्केट कैप भी 11000 करोड़ रुपये का पार पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- 5 दिन में 67% की तूफानी तेजी, 36 पैसे से 11 रुपये के पार पहुंचे शेयर

3 साल में कंपनी के शेयरों में 775% का उछाल
रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयरों में पिछले 3 साल में 775 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 1 जनवरी 2021 को 3.49 रुपये पर थे। रिलायंस पावर के शेयर 4 जनवरी 2024 को 30.99 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में अनिल अंबानी की कंपनी के शेयरों में 109 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 4 जनवरी 2023 को 14.45 रुपये पर थे, जो कि अब 30.99 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में रिलायंस पावर के शेयरों में 105 पर्सेंट का उछाल आया है। 

यह भी पढ़ें- 51 पैसे वाला शेयर लगातार कर रहा मालामाल, एक्सपर्ट बोले- ₹70 जाएगा भाव

 

  • रक्षा मंत्रालय से 2 कंपनियों को ₹802 करोड़ का ऑर्डर, शेयर बन गए तूफान
  • ₹55 वाला रेलवे का यह शेयर बना बुलेट ट्रेन, ₹190 पर पहुंचा भाव, सरकार के फैसले का असर! निवेशक गदगद
  • नया इतिहास बनाएगा टाटा का यह शेयर! ₹900 के पार जाएगा भाव, एक्सपर्ट बोले – खरीदो, होगा मुनाफा
  • इस कंपनी ने की जहाज की शॉपिंग! शेयर खरीदने टूटे निवेशक, ₹3 है भाव
  • कंगाली की कगार पर थी कंपनी, अब चमकी किस्मत, 9 महीने में 1700% चढ़ गए कंपनी के शेयर
  • ₹6 के शेयर को खरीदने की लूट, 18% चढ़ गया भाव, इस ऐलान का असर!
  • अंबानी की कंपनी के शेयर की भारी डिमांड, सस्ती है कीमत, एक्सपर्ट बोले- लगा दो दांव, होगा मुनाफा
  • ₹70 तक जाएगा यह शेयर, अभी होगा तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, पिछले साल आया था IPO
  • सरकारी कंपनी के शेयर पर फिदा निवेशक, एक्सपर्ट बोले- अभी और देगा मुनाफा
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version