Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल GPF की ब्याज दरों का हुआ ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी...

GPF की ब्याज दरों का हुआ ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

Hindi News Business7th pay commission GPF interest rates announced big news for government employees Business News India

GPF की ब्याज दरों का हुआ ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

GPF interest rate: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, सरकार ने जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) की ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। इस तिमाही में 7.1% की दर से ब्याज मिलेगा। यह ब्याज दर 31 मार्च, 2024 तक के लिए लागू है। 

बता दें कि GPF सरकारी कर्मचारियों को उनकी रोजगार अवधि के दौरान बचत जमा करने की अनुमति देता है। यह एक अनिवार्य स्कीम है, जिसमें कर्मचारी को अपनी सैलरी का कुछ प्रतिशत योगदान देना होता है। GPF स्कीम कार्मिक, लोक शिकायतें और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

GPF और EPF में अंतर 
जनरल प्रोविडेंट फंड के ब्याज दर की समीक्षा हर तिमाही में की जाती है। वहीं, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की ब्याज दर पर फैसला साल-दर-साल होता है। EPF की ब्याज दर ईपीएफओ द्वारा संशोधित किया जाता है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए यह 8.15% तय किया गया है। ईपीएफओ के नियमों के मुताबिक कर्मचारी हर महीने अपने मूल वेतन का 12 फीसदी हिस्सा EPF खाते में जमा करता है। इतना ही कंट्रीब्यूशन नियोक्ता या कंपनी का भी होता है। नियोक्ता के हिस्से में से 8.33 फीसदी कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है, जबकि शेष 3.67 फीसदी हिस्सा EPF में निवेश होता है।

PPF की ब्याज दर से लग जाता है अनुमान
आमतौर पर GPF के ब्याज दर का अनुमान स्मॉल सेविंग स्कीम PPF की ब्याज दर पर हुए फैसले से लगा लिया जाता है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए PPF की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। इसकी ब्याज दर GPF के बराबर यानी 7.1 प्रतिशत पर स्थिर है। हालांकि, सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीमम्स में सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.20 प्रतिशत और तीन साल की सावधि जमा योजना पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत बढ़ा दी है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर ब्याज दर मौजूदा आठ प्रतिशत से बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत कर दी गई है। तीन साल की सावधि जमा पर दर मौजूदा सात प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत कर दी गई है।

  • ₹70 तक जाएगा यह शेयर, अभी होगा तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, पिछले साल आया था IPO
  • ₹1200 के पार जा सकता अडानी का यह शेयर, खरीदने की मची है लूट, एक्सपर्ट बोले- बढ़ेगा भाव
  • 99% टूटने के बाद अनिल अंबानी की कंपनी के शेयरों में तूफान, 2500% की ताबड़तोड़ तेजी
  • 51 पैसे वाला शेयर लगातार कर रहा मालामाल, एक्सपर्ट बोले- ₹70 तक जाएगा भाव, 1 लाख को बना चुका ₹1 करोड़
  • 5 दिन में 67% की तूफानी तेजी, 36 पैसे से 11 रुपये के पार पहुंचे शेयर, पहली बार बोनस शेयर दे रही कंपनी
  • पावर कंपनी के शेयर को खरीदने की लूट, 13% चढ़ा भाव, गुजरात सरकार से 4 डील का असर
  • Gold Price 4 Jan: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, गोल्ड ₹63000 और ₹72000 के नीचे आया सिल्वर का भाव
  • नए साल के ये हैं प्राइस शॉकर्स स्टॉक्स, निवेशक हो रहे मालामाल, खरीदें, बेचें या होल्ड करें
  • आ गया इस साल का पहला IPO, खुलने से पहले ही 60 रुपये का फायदा, इस तारीख से मिलेगा दांव लगाने मौका
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version