Home जिले के समाचार दीपेन्द्र हुड्डा साढौरा में

दीपेन्द्र हुड्डा साढौरा में

साढौरा। अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने पहुँचे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के हालात ऐसे हो गये हैं कि समाज का हर वर्ग परेशान है और सड़कों पर आन्दोलन करने को मजबूर हो गया है। इन परिस्तिथियों में अब समय आ गया है जब हमे प्रदेश को दोबारा भाईचारे और विकास के पथ पर लेकर आने का संकल्प लेना होगा और इस भ्रष्ट, जनविरोधी तथा संवेदनहीन सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनक्रांति यात्रा की तैयारी में जुट जाने का आवाहन करते हुए कहा कि इसी सन्देश के साथ चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व में प्रदेश के एक कोने से दूसरे कोने तक जनक्रांति यात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने कहा कि जनक्रांति यात्रा के दौरान भाजपा सरकार से उसके चार साल में किये गए कामों का हिसाब भी माँगा जायेगा।

MP Deepinder in Sadhaura (Yamunanagar

NO COMMENTS

Exit mobile version