Home देश | प्रदेश | बाजार हलचल 1 पर मिलेंगे 4 बोनस शेयर, एक और कंपनी देगी 1 पर...

1 पर मिलेंगे 4 बोनस शेयर, एक और कंपनी देगी 1 पर 1 बोनस, ये है रिकॉर्ड डेट

हिंदी न्यूज़ बिजनेस1 पर मिलेंगे 4 बोनस शेयर, एक और कंपनी देगी 1 पर 1 बोनस, ये है रिकॉर्ड डेट

1 पर मिलेंगे 4 बोनस शेयर, एक और कंपनी देगी 1 पर 1 बोनस, ये है रिकॉर्ड डेट

Bonus Share: रामा स्टील ट्यूब्स और ग्लोब मल्टी वेंचर दो मल्टीबैगर स्टॉक  (Multibagger stock) हैं, जो शुक्रवार को एक्स-बोनस हो जाएंगे। ग्लोब मल्टी वेंचर ने 1:1 के रेशियो में बोनस देने की घोषणा की थी। रामा स्टील ट्यूब्स के शेयरों ने 4:1 के रेशियो में बोनस देने की घोषणा की थी। आंकड़ों से पता चलता है कि रामा स्टील ट्यूब्स के शेयरों (Rama Steel Tubes share) में पिछले एक साल में 110 फीसदी का उछाल आया है। इसी अवधि के दौरान ग्लोब कमर्शियल के शेयरों (Globe Multi Ventures share) में 190 प्रतिशत की तेजी आई है।

कंपनी के शेयर
ग्लोब मल्टी वेंचर्स के मामले में बोनस इश्यू  (Bonus stock) के लिए तय की गई रिकॉर्ड डेट को 22 दिसंबर से 7 जनवरी तक रिवाइज किया गया था। कंपनी ने हाल ही में अथाराॅइज्ड शेयर पूंजी को 5.95 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी थी। ग्लोब मल्टी वेंचर्स शुक्रवार को 1.4 फीसदी गिरकर 59.75 रुपये पर बंद हुआ। रामा स्टील ट्यूब दिन के कारोबार में 5.58 फीसदी की गिरावट के साथ 173.55 रुपये पर बंद हुआ। रामा स्टील ट्यूब्स के मामले में  कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के हकदार शेयरधारकों की पात्रता का पता लगाने के उद्देश्य से 6 जनवरी को रिकॉर्ड डेट  के रूप में तय किया है।

 98% टूटकर 10 रुपये पर आया यह शेयर, अब खरीदने की लूट, 3 दिन से तूफान मचा रहा स्टॉक

कंपनी के बारे में
रामा स्टील ट्यूब एक स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब कंपनी है। इसने दिसंबर तिमाही में 53,21.6 टन की अपनी उच्चतम बिक्री मात्रा दर्ज की। FY23 के 9 महीने के लिए बिक्री की मात्रा पिछले साल 71,071 टन की तुलना में 1,31,824 टन रही। इस कंपनी ने 3 जनवरी को कहा कि महाराष्ट्र के खोपोली प्लांट में नई कैपासिटी विस्तार की शुरुआत और रैंप-अप से बिक्री की मात्रा को और बढ़ावा मिलेगा।

  • सोने का भाव ऑल टाइम हाई पर, चांदी में 1186 रुपये की उछाल 
  • TATA ग्रुप की इस कंपनी पर आज टिकी हैं सभी की निगाहें, 3% तक उछला शेयर का भाव
  • ICICI Bank Loan Fraud Case: चंदा कोचर और उनके पति को मिली जमानत, HC बोला ‘अवैध’ थी गिरफ्तारी
  • 30 रुपये से 130 के पार पहुंचे शेयर, इस कंपनी ने एक महीने से कम में दिया 325% से ज्यादा रिटर्न
  • 9 हफ्तों में पैसा डबल, इस सरकारी बैंक के शेयर ने दिया तगड़ा रिटर्न, इस साल खराब शुरुआत के बाद तेजी के ट्रैक पर लौटा
  • 2022 में इस स्टॉक किया कंगाल, अब 2023 में करेगा मालामाल! एक्सपर्ट ने कहा खरीद लो
  • अनिल अंबानी की कंगाल कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, आज होगी अहम बैठक 
  • 9 महीने में 139% का रिटर्न, अब Dividend बांटेगी कंपनी; Record Date इसी सप्ताह
  • भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी को इस बात का है मलाल, सुनिए उन्हीं की कहानी उनकी जुबानी
  • Source link

    NO COMMENTS

    Exit mobile version