Home जिले के समाचार Yamunanagar : सोमवार को 12 कोरोना मरीज हुए ठीक, 9 नए मामले

Yamunanagar : सोमवार को 12 कोरोना मरीज हुए ठीक, 9 नए मामले

0
Yamunanagar : सोमवार को 12 कोरोना मरीज हुए ठीक, 9 नए मामले

Yamunanagar Hulchul : 12 corona patients recover on Monday, 9 new cases.

कोविड-19 का रिकवरी रेट हुआ 96.69 प्रतिशत 

यमुनानगर हलचल। कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 96.69 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 183 दिन है। अब तक जिले में कुल 6774 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 12 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 6550 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। सोमवार को 9 नए कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 49 वर्षीय पुरूष सैक्टर 17 हुडडा जगाधरी से, 57 वर्षीय पुरूष द्वारकापुरी से, 22 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय महिला गांव रादौर से, 55 वर्षीय महिला गांव गुलाबगढ से, 78 वर्षीय महिला बुबका रोड रादौर से, 72 वर्षीय पुरूष गांव कांसापुर से, 44 वर्षीय महिला बुडिया चुंगी से 48 वर्षीय पुरूष गांव कान्हाडी कलां का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 35 पोजिटिव मरीजों को घर पर ही होम आईसोलेट किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 76 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 17 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। टीम द्वारा 428 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 189100 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 181608 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 718 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न.

.
Please follow below social handles tp get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog