Home जिले के समाचार Yamunanagar : कोविड-19 का रिकवरी रेट पहुंचा 97 प्रतिशत

Yamunanagar : कोविड-19 का रिकवरी रेट पहुंचा 97 प्रतिशत

0
Yamunanagar : कोविड-19 का रिकवरी रेट पहुंचा 97 प्रतिशत

Yamunanagar Hulchul : Corona Recovery Rate reached 97%

Yamunanagar : Corona test figures have exceeded two lakhs

यमुनानगर हलचल। कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत हो गया है।

गुरुवार को जिला यमुनानगर मे कोरोना टैस्ट का आंकडा दो लाख के पार हो गया है जोकि कुल आबादी का 16 प्रतिशत है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 183 दिन है। अब तक जिले में कुल 6902 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं।

गुरुवार को 9 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 6695 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 4 फरवरी 2021 को 4 नए कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 23 वर्षीय महिला माडल टाउन से, 60 वर्षीय महिला गांव बकाना से, 59 वर्षीय पुरूष षिवपुरी कालोनी से, 20 वर्षीय महिला थर्मल कालोनी की रहने वाली है। जिला यमुनानगर में 25 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही होम आईसोलेट किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया  ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 52 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 11 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। आज 4 फरवरी 2021 को शाम 3 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 998 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है।

उन्‍होंने बताया कि अभी तक कुल 200798 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 190177 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 3719 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।
.
Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog