Home जिले के समाचार Jagadhri : कार्यकर्ता मजबूत रहेगा तो संगठन स्वयं मजबूत हो जाएगा : शिक्षा मंत्री

Jagadhri : कार्यकर्ता मजबूत रहेगा तो संगठन स्वयं मजबूत हो जाएगा : शिक्षा मंत्री

0
Jagadhri : कार्यकर्ता मजबूत रहेगा तो संगठन स्वयं मजबूत हो जाएगा : शिक्षा मंत्री
Education Minister and BJP leader during the program in Sector 17 Jagadhri, District Yamunanagar.

Yamunanagar Hulchul | Jagadhri : If the worker remains strong, the organization itself will become stronger – Education Minister

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी : जिलाध्‍यक्ष एवं मेयर 

यमुनानगर हलचल। जनता के बीच भाजपा संगठन की नीतियों एवं भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से रखें भाजपा कार्यकर्ता, यह कहना है शिक्षा मंत्री कंवरपाल का जो भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच लगातार अपना संवाद कार्यक्रम जारी रखे हुए हैं।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल जगाधरी सैक्टर 17 में भाजयुमो जगाधरी मंडल महामंत्री गुरमेहर सिंह के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। शिक्षा मंत्री कंवरपाल का कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजयुमो मंडल महामंत्री गुरमेहर सिंह, परिवार के सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर मदन चौहान, भाजपा जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपूल गर्ग, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्‍चल चौधरी उपस्थित थे।

Also Read : Preparations for Sealing 61 Shops on Workshop Road, Yamunanagar

भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहते शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मजबूत रहेगा तो भारतीय जनता पार्टी का संगठन स्वयं अपने आप मजबूत हो जाएगाए दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता होना हमारे लिए गर्व की बात है।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि पन्ना प्रमुख व बूथ स्तर का कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है। उन्होंने कहा कि सब भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर संगठन व सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करें ताकि लोगों तक यह लोगों को यह पता चल सके कि भाजपा सरकार पर भाजपा संगठन उनके लिए कितने अच्छे-अच्छे कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व मेयर मदन चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है व भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चल रही है। मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा जिस भी कार्य के लिए जगाधरी मंडल की डयूटी लगाई जाएगी वह कार्य तुरंत किया जाएगा।

यह रहे मौजूद :

इस मौके पर भाजयुमों जिलाध्यक्ष पुनित बिंदल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, गुरमेहर सिंह, गुरविंदर सिंह, आग्यपाल सिंह, प्रभमन्नत सिंह, मनराज सिंह, मंजीत सिंह, रविंद्र भाटिया, सन्दीप बजाज, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल गढी बंजारा, साहिल गर्ग, शुभम गर्ग, पंकज मंगला, ललित गुप्ता, सीमा गुलाटी, प्रियंक शर्मा, हरमहिंदर सेठी, अशोक कुमार व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।

.
Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog