Home जिले के समाचार Yamunanagar : नेशनल हाईवे के किनारों से हटाए मीट के खोखे, 2 का सामान किया जब्त

Yamunanagar : नेशनल हाईवे के किनारों से हटाए मीट के खोखे, 2 का सामान किया जब्त

0
Yamunanagar : नेशनल हाईवे के किनारों से हटाए मीट के खोखे, 2 का सामान किया जब्त
Yamunanagar : Municipal workers removing kiosks from the road.

Yamunanagar Hulchul : Meat kiosks removed from the National Highway

  • निगम की टीम ने मटका चौक से चुन्ना भट्टी तक चलाया अभियान

  • 4 दिन पहले 2 दिन का दिया गया था समय, नहीं उठाने पर निगम ने की कार्रवाई

Yamunanagar Hulchul. नगर निगम की टीम ने बुधवार को जगाधरी पौंटा नेशनल हाईवे किनारों से 7 अवैध मीट के खोखों को हटा दिया। निगम की ओर से इन खोखा संचालकों को कई बार स्वयं हटने के लिए चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके खोखा संचालकों ने गंभीरता नहीं दिखाई।

जिसके चलते बुधवार को सफाई निरीक्षक अमित कांबोज की टीम ने जगाधरी पौंटा राष्ट्रय राजमार्ग किनारों से मटका चौक से चुन्ना भट्टी तक मीट के खोखे हटाए गए। नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह के आदेशों पर सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, अमर सिंह, शशि, हरप्रीत सिंह, विजय की टीम का गठन किया गया।

निगम की यह टीम बुधवार सुबह जगाधरी पौंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे पहले मटका चौक के पास गऊ शाला के पास पहुंची। टीम ने यहां से मीट के खोखो को हटाया। यहां से हटाने के बाद अग्रसेन चौक, बुडिय़ा चौक व चुन्ना भट्टी के पास से मीट के खोखें हटाए गए। निगम की टीम को देख कुछ खोखा संचालकों ने स्वयं ही अपना सामान सडक़ से उठा लिया। कुछ खोखा संचालकों के सामान को कर्मचारियों ने उठाकर निगम की गाड़ी में लोड करवाया। इस दौरान 7 खोखों पर कार्यवाहीं की गई।

पहले भी हटवाए जा चुके हैं कब्जे

सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने बताया कि बीती 17 फरवरी को भी नगर निगम की टीम द्वारा सडक़ किनारे कब्जे कर रखे गए मीट के खोखो को हटाया गया था। इसके बाद 4 दिन पहले इन्हें खोखा संचालकों को स्वयं खोखे उठाने के लिए 2 दिन का समय दिया गया था।

जिसके बाद अब निगम की ओर से इन पर कार्यवाहीं की गई। उनका कहना है कि शहर को साफ सुथरा रखने व सडक़ों पर सुरक्षा की दृष्टि से सडक़ों के किनारे रखे अवैध मीट के खोखो का उठाया जा रहा है। जिन लोगों के मीट के खोखे हाईवे किनारे है, उनपर कार्रवाई की जा रही है। खोखे हटाने का निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

.
Please follow below social handles to get updates from Yamunanagar Hulchul
Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog