Home Yamunanagar Yamunanagar : प्रदेश व देश की सुख समृद्धि के लिए डी.ए.वी. संस्‍थाओं में हुआ यज्ञ

Yamunanagar : प्रदेश व देश की सुख समृद्धि के लिए डी.ए.वी. संस्‍थाओं में हुआ यज्ञ

0
Yamunanagar : प्रदेश व देश की सुख समृद्धि के लिए डी.ए.वी. संस्‍थाओं में हुआ यज्ञ
Yamunanagar : यज्ञ में आहूति डालते स्टॉफ सदस्य व विद्यार्थी।

Yamunanagar, 25 March. हरियाणा के सभी डी.ए.वी. कॉलेजों, स्कूलों और आर्य समाज में देश की आन्तरिक और बाह्य सुरक्षा और सुख, समृद्ध, उन्नति के निमित्त राष्ट्रभृत यज्ञ का आयोजन किया गया।

स्वर्गीय जगन्नाथ डी.ए.वी. डेंटल कॉलेज में आयोजित यज्ञ में कॉलेज प्राचार्य डॉ. आई.के. पंडित मुख्य यजमान थे। इस दौरान डी.ए.वी. शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एवं पद्मश्री पूनम सूरी की लंबी आयु की कामना को लेकर भी आहुतियां डाली गई। खास बात यह रही कि एक ही समय में पूरे राज्य में यह हवन यज्ञ हुए।

डॉ. पंडित ने कहा कि शास्त्रों में हवन को धार्मिक कर्म बताया गया है। जिसका शुभ प्रभाव न केवल व्यक्ति बल्कि प्रकृति को भी लाभ ही पहुंचाता है। विज्ञान भी हवन और यज्ञ के दौरान बोले जाने वाले मंत्र, प्रज्ज्वलित होने वाली अग्नि और धुंए से होने वाले प्राकृतिक लाभ की पुष्टि करता है।

डी.ए.वी. गर्ल्‍स कॉलेज में सुख, समृद्ध व उन्नति के निमित की कामना

डी.ए.वी. गर्ल्‍स कॉलेज में देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा, सुख, शांति और समृद्धि स्थापित करने के उपलक्ष में हवन का आयोजन किया गया।

जिसमें कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल, अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ. मीनू जैन, इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ. आशा बजाज, डॉ. विश्वप्रभा, डॉ. सुनीता कौशिक, श्रीमति संगीता गोयल इत्यादि ने हवन में पूर्णाहुति डाली। दयानंद ब्राह्म महाविद्यालय हिसार के प्राचार्य डॉ. प्रमोद योगार्थी ने फेसबुक लाइव के जरिए हरियाणा के सभी डीएवी स्कूल, कॉलेजों व आर्य सभाओं में मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपूर्ण करवाया।

DAV Girls College Yamunanagar, Yamunanagar, yamunanagar hulchul, digital yamunanagar, yamunanagar, yamunanagar news, district yamunanagar
Yamunanagar : हवन यज्ञ में आहूति डालते स्टॉफ सदस्य।

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में हुआ यज्ञ

आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा हरियाणा तथा आर्य युवा समाज हरियाणा के तत्वावधान में राष्ट्रभृत यज्ञ का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस यज्ञ का उद्देश्य जहां एकओर डा. पूनम सूरी के आर्य संस्था के प्रति सहयोग, योगदान व संस्था की तरक्की के लिए किए गए कार्यो के लिए धन्यवाद देना था वहीं दूसरी ओर देश की आन्तरिक और ब्राहन सुरक्षा, सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना करना भी था।

इस अवसर पर डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी के प्रधानाचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि डा. पूनम सूरी का जीवन व उनके द्वारा किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। आर्य समाज संस्था हमेशा से ही सामाजिक व राष्ट्रीय उन्नति के लिए बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देती रही है। आगे भी यह संस्था देश-हित में इसी प्रकार कार्य करती रहेगी।

डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एम.सी. शर्मा की अध्यक्षता में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित राजकुमार द्वारा मंत्राचारण द्वारा हवन यज्ञ संपन्न करवाया गया। हवन यज्ञ में जहां पूनम सूरी के जन्मोत्सव पर जहां उनकी लंबी उम्र की कामना की गई वहीं देश में शांति स्थापना की कामना की गई। प्रधानाचार्य जे.के. धीमान, प्रिंयका त्यागी, संजीव शर्मा, पूनम व भारती सहित अन्य अध्यापक मौके पर मौजूद रहे।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog