Home Yamunanagar Yamunanagar : भाजपा के स्थापना दिवस पर शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

Yamunanagar : भाजपा के स्थापना दिवस पर शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

0
Yamunanagar : भाजपा के स्थापना दिवस पर शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
Yamunanagar : मुंह मीठा करवाते शिक्षा मंत्री कंवरपाल।

Yamunanagar Hulchul : Education Minister congratulates on BJP Foundation Day in Yamunanagar.

Yamunanagar, 6 April. भाजपा की 41वर्षों की जनसेवा हमारी गौरवशाली यात्रा हमारी प्रेरणा है। सतत चलते रहने का संकल्प हमारी ताकत है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी नागरिकों को बधाई व शुभकामनाएं। यह शब्द कहे शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा लहराया। गुर्जर ने कार्यकर्ताओं का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया। शिक्षा मंत्री ने अपने निवास व जगाधरी कार्यालय पर भी भाजपा पार्टी का झंडा लहराया व उसके उपरांत जगाधरी विधानसभा के विभिन्न शक्ति केन्द्रो के अंतर्गत बूथ स्तर के कार्यक्रमों में शिरकत की।

जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा जिला यमुनानगर हर बूथ पर भाजपा स्थापना दिवस अपना रही है। भाजपा कार्यकर्ता जगह जगह निशुल्क फेसमास्क व सैनिटाइजर वितरित कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना काल की आपदा को हमने अवसर में बदला है। हरियाणा में भाजपा सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिला यमुनानगर में लगभग 800 बूथों पर झंडा फहराया गया है। भाजपा लोगों के जनकल्याण के लिए नीतियों को लागू कर रही है,भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, प्रदेश सहप्रवक्ता भारत भूषण जुआल, एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मसिंह मट्टू ने भी बधाई दी।

इस दौरान जगाधरी अध्यक्ष विपुल गर्ग, महामंत्री सीमा गुलाटी, महामंत्री प्रियंक शर्मा, अशोक मेंहदीरत्ता, पंकज मंगला, अंकित गोयल, युवा अध्यक्ष राहुल, छछरौली अध्यक्ष कल्याण सिंह, महामंत्री जगदीश धीमान, युवा महामंत्री साहिल गर्ग, अंकित शर्मा, अशोक कुमार, वरुण बतरा, कर्मसिंह नरवाल, मनोज गर्ग जगाधरी, ललित गुप्ता व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।

.

Other Social Handles of Yamunanagar Hulchul: Pinterest | Youtube | Facebook | FB Group | Instagram | Twitter | Website | Blog