Home Yamunanagar Yamunanagar : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 12 से 14 दिसम्बर तक

Yamunanagar : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 12 से 14 दिसम्बर तक

0
Yamunanagar : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 12 से 14 दिसम्बर तक

Yamunanagar Hulchul : अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन धर्मक्षेत्र-कुरूक्षेत्र की पवित्र धरा के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलो में भी किया जा रहा है। जिलो में अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का जिला स्तरीय 3 दिवसीय आयोजन 12 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2021 तक किया जायेगा यह जानकारी मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव व सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने राज्य के सभी जिलो के उपायुक्तो, अतिरिक्त उपायुक्तो, नगराधीशो, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारियों व जिला स्तरीय अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ से विडियो कांफ्रै सिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए दी और इसके लिए उन्होंने सभी जिलो के सम्बंधित अधिकारियो को समय रहते सभी प्रकार के प्रबंध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विडियो कांफ्रैंस में उनके साथ कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया, महासचिव मदन मोहन सहित अन्य जिलो के प्रशासनिक आला अधिकारियों व अन्य अधिकारियों  सहित यमुनानगर से उपायुक्त पार्थ गुप्ता, जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र शर्मा सहित अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव व सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिला स्तरीय अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन अच्छे, भव्य व सुचारू रूप से करवाना है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में गीता सैमीनार, गीता हवन एवं पाठ, विद्यार्थियों द्वारा पेंटिग व डेक्लेमेशन, प्रदर्शनी व श्रीमद्भगवत गीता के कर्म के अमर संदेश से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करवाये जाए और इन कार्यक्रमो के  बारे में पहले से ही व्यापक प्रचार प्रसार करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव की थीम आजादी के अमृत महोत्सव से जोडी गई है। अत: सभी जिलो में स्वतंत्रता सेनानियों को भी अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रमो के साथ जोड़कर उन्हे कार्यक्रमो में आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की कल्चर रिच कल्चर है और राज्य की इस रिच कल्चर का अन्तर्राष्टï्रीय ख्याति दिलवाने के लिए प्रदेश के सभी जन कार्य करे। विडियो कांफ्रैंस में कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार और सुझाव रखे।
विडियो कांफ्रैंस में मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव व सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तो व अन्य आला अधिकारियो से अपने-अपने जिलो में अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के बारे मेें अब तक किये गये प्रबंधो व आयोजन स्थल के बारे में पूछा।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला यमुनानगर में जिला स्तरीय अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हुड्डा सैक्टर-17, रैड क्रॉस भवन के नजदीक ग्राउंड में किया जाएगा और उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला स्तरीय   अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन भव्य व सुचारू रूप से किया जाएगा तथा आदेशो की पूरी पालना की जाएगी। इसके साथ-साथ हर एक जन मानस को अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमो से जोड़ा जाएगा।