Home जिले के समाचार Yamunanagar : सखी वन स्टॉप सैंटर पीडि़त महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच

Yamunanagar : सखी वन स्टॉप सैंटर पीडि़त महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच

0
Yamunanagar : सखी वन स्टॉप सैंटर पीडि़त महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच
Yamunanagar : Deputy Commissioner Parth Gupta giving information.

Yamunanagar Hulchul : उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला में वन स्टॉप सैंटर 17 सितम्बर 2019 से नजदीक लाल द्वारा अशोका कालोनी में चलाया जा रहा है जिसमें घरेलू ङ्क्षहसा के केस, मिसिंग केस, बाल विवाह, महिला तस्करी, दहेज उत्पीडऩ  आदि केसों में महिलाओं को सहायता प्रदान की जाती है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने बताया कि कोई भी पीडि़त महिला एवं बालिका अपनी शिकायत महिला हैल्प लाईन नम्बर 181 पर या आंगनवाड़ी केन्द्र या वन स्टॉप सैंटर में दर्ज करवा सकती है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा द्वारा 15 अगस्त 2021 को गीत का विमोचन किया गया था जिसका उदेश्य सभी महिलाओं को जागरूक करना है।
वन स्ॅटाप सैंटर की केन्द्रिय प्रबंधक बिन्दु ऋषि ने बताया कि वन स्टॉप सैंटर में महिला एवं बालिका को नि:शुल्क कानूनी परामर्श, चिकित्सा सुविधा, सामाजिक परामर्श व  अधिकतम 5 दिन की आश्रय सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि कोई भी पीडि़त महिला वन स्टाप सैंटर के फोन नम्बर 01732-261131 पर  24 घण्टें, सातों दिन कभी भी सम्पर्क कर सकती है।.
Social Handles of Yamunanagar Hulchul are :Youtube|Facebook|Twitter