Home जिले के समाचार कांग्रेस समर्थित मेयर उम्‍मीदवार राकेश काका के पक्ष में यमुनानगर आर्इं कुमारी...

कांग्रेस समर्थित मेयर उम्‍मीदवार राकेश काका के पक्ष में यमुनानगर आर्इं कुमारी सैलजा

यमुनानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के लोगो ने मोदी की झूठ एवं बरगलाने वाली नीति से पीछे छुड़ाने का मन बना लिया है। हाल ही मै हुए पांच राज्यों के चुनाव में तीन राज्यों में जो स्पष्ट बहुमत मिला है उससे लगता है निकट भविष्य में लोग कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास प्रकट कर रहे है।  कुमारी सैलजा नगर निगम मेयर चुनाव मेंं कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवार राकेश शर्मा काका के समर्थन में यमुनानगर आर्इं। उन्‍होंने कहा कि
हरियाणा में पांच जगह होने वाले नगर  निगम चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण सफलता मिलेगी। 2019 में होने वाले लोक सभा और विधान सभा चुनावो के सम्बन्ध में बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि लोगो ने मन बना लिया है कि 2019 में कांग्रेस को बहुमत दे कर विजय बनाना है। मोदी जी ने देश को कुछ नहीं दिया बल्कि किसानो की दुर्दशा हुई है। चारो तरफ असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

NO COMMENTS

Exit mobile version