Home जिले के समाचार गांव जुब्बल में आम आदमी पार्टी की एक बैठक आयोजित

गांव जुब्बल में आम आदमी पार्टी की एक बैठक आयोजित

रादोर के गांव जुब्बल में पार्टी के लिए प्रचार करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। 
रादोर के गांव जुब्बल में पार्टी के लिए प्रचार करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। 
यमुनानगर (रादौर)। आम आदमी पार्टी की एक बैठक का आयोजन गांव जुब्बल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह जुब्बल ने की। बैठक में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर नरेशलाल कांबोज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जनाधान देश व प्रदेश में लगातार बढता जा रहा है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भारी संख्या में लोग आए दिन पार्टी में शामिल हो रहे है। वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग तंग आ चुका है। भाजपा ने हर वर्ष दो करोड़ बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का वायदा किया था। लेकिन किसी को भी रोजगार नहीं मिला। भाजपा सरकार में मंहगाई चरमसीमा पर है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों से किए गए सभी वायदे पुरे किए है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर ज्ञानचंद, जोगिन्द्रसिंह, हरपालसिंह, सुरेन्द्र कुमा, सुरेशपाल, सन्नी, नरेश कुमार, शिवम, आयुष,रामपाल, राकेश, विकास, शुभम, रामरतन, ओमपाल, रणजीत आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version