Home जिले के समाचार ग्राम पंचायत बैंडी ने किया गांव में पौधारोपण

ग्राम पंचायत बैंडी ने किया गांव में पौधारोपण

यमुनानगर (रादौर)। ग्राम पंचायत बैंडी की ओर से शनिवार को गांव में पौधारोपण अभियान चलाया गया। पौधारोपण अभियान का शुभारंभ गांव के सरपंच अजय बालियान ने किया। इस अवसर पर पंचों व ग्रामीणों ने गांव में पेड पौधे लगाकर सभी को वातावरण हराभरा रखने का संदेश दिया। सरपंच अजय बालियान ने कहा कि पेड पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। बिना पेड पौधों के हमारे जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड पौधे लगाकर वातावरण को हराभरा रखना चाहिए। यदि वातावरण साफ सुथरा नहीं होगा तो हम स्वस्थ नहीं रह सकते। इसके लिए हमें सभी को पौेधारोपण करने के लिए जागरूक करना चाहिए। तभी हम हरियाली को बरकरार रख सकते है। पेड पौधों के अभाव में आज हमें ग्लोबल वार्मिंग का सामना करना पड रहा है। जिससे ग्लेशियर पिघल रहे है। बरसाते कम हो रही है। नदियां सूख रही है। जिसके लिए हम सब जिम्मेवार है। मनुष्य लालच में पेड पौधों को काटकर अपने लिए मुसीबत खडी कर रहा है। यदि इसी प्रकार पेडों की अंधाधुंध कटाई होती रही तो आने वाले समय में हम साफ सुथरे वातावरण क ो तरस जाएंगे।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version