Home जिले के समाचार बीआरपी संजीव कुमार ने किया बापौली पाठशाला का दौरा

बीआरपी संजीव कुमार ने किया बापौली पाठशाला का दौरा

सरकारी स्कूल बापौली में बच्चों को जानकारी देते बीआरपी संजीव कुमार। 
सरकारी स्कूल बापौली में बच्चों को जानकारी देते बीआरपी संजीव कुमार। 
यमुनानगर (रादौर)। सक्षम विद्यार्थी, सक्षम स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत बीआरपी संजीव कुमार ने बुधवार क ो राजकीय प्राथमिक पाठशाला बापौली का दौरा किया। इस दौरान संजीव कुमार ने स्कूल के बच्चों को टिप्स देकर उनके ज्ञान में वृद्धि की। उन्होंने बच्चों को नई नई तकनीकों से अवगत करवाया। तीसरी से पांचवी तक के बच्चों का सक्षम टेस्ट लिया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। संजीव कुमार ने बच्चों क ो नई नई विधियों के बारे में बताते हुए कहा कि वे किस प्रकार विभिन्न गतिविधियों द्वारा खेल खेल में अधिक से अधिक सीख सकते है। बच्चों को स्वच्छता व स्वास्थ्य के बारे में भी बताया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ रहने से शरीर और दिमाग भी स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक पवन सचदेवा, अशोक कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य मौके पर मौजूद थे।
जिले से जुडी अन्‍य सभी खबरों के लिए क्‍क्लि करें : http://yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version