*यमुनानगर के भूलिंद्र सिंह कई सालों से कतर में हैं फुटबाल कोच
* भूलिंद्र सिंह ने कहा-देश में भी निकल सकते हैं मेरोडोना और रोनाल्डो
यमुनानगर। मुकंदलाल सीनियर सैकेडरी स्कूल रादौर में हयुमन राईटस ग्रुप (इंडिया)की ओर से आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय फुटबाल कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विशेष अतिथि कतर से आए फुटबाल कोच भुलिंद्र सिंह ने बच्चों को फुटबाल की बारिकियां बताई। भुलिंद्र सिंह यमुनानगर से है और कतर देश में वहां के बच्चों को फुटबाल के खेल की कोचिंग देकर उन्हें बेहतर खिलाडी बना रहे हैं। कार्यक्रम में एसडीएम रादौर डॉ पूजा भारती मुख्यातिथि रही। फुटबाल कोच भुलिंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
