Home जिले के समाचार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के धरने को दिया समर्थन : भूपेंद्र राणा

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के धरने को दिया समर्थन : भूपेंद्र राणा

यमुनानगर। जगाधरी डीसी ऑफिस के सामने नई अनाज मंडी गेट पर पिछले 3 दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र राणा ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से दिया समर्थन इस मौके पर बोलते हुए भूपेंद्र राणा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देकर डरा रही है जिससे कर्मचारियों को डरने की कोई जरूरत नहीं है कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के हर दुख में उनके साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत की बात करते हैं और दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। यह कर्मचारी सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर यहां धरने पर बैठे हैं। प्रदेश की झूठी व गूंगी बहरी सरकार को कर्मचारियों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है।कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर इन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा इस मौके पर बलवान चेयरमैन गोलन पुर रूपेंद्र राणा रविंद्र बबलू ,राम सिंह पूर्व सरपंच, रूद्र राणा, टोनी टोपराखुर्द, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ,प्रदेश महामंत्री बालक राम और उनके साथ सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version