Home जिले के समाचार रोड वूड स्कूल में रेसिडेन्ट वैलफेयर बैठक में हुई कालोनी की समस्याओं...

रोड वूड स्कूल में रेसिडेन्ट वैलफेयर बैठक में हुई कालोनी की समस्याओं पर चर्चा

यमुनानगर।  यमुना विहार रेसिडेन्ट वैलफेयर एसो. की एक विशेष बैठक का आयोजन रोड वूड स्कूल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सुरेन्द्र आनंद ने की तथा संचालन सचिव गुरचारण सिंह ने किया। संस्था के संरक्षक प्रदीप माथुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधान आनंद ने बताया कि एसो. को मजबूत करने के लिये प्रत्येक घर से एक-एक सदस्य चुना गया है, जिससे की सदस्यों  बढ़ा कर एसो. मजबूती के साथ कालोनी की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर सके। उन्होंने बताया कि कालोनी में स्वच्छता का ध्यान रखते हुये सफाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये विशेष प्रबंध किया जा रहे है, जिसके लिये विभाग से भी मदत ली जा रही है। गुरचरण सिंह ने उपस्थित सदस्यों से कालोनी की समस्याओं की जानकारी ली तथा उनका सुचारु रूप से समधान करने का अश्वशन दिया। उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि एसो. द्वारा कालोनी की सभी समस्याओं को ग भीरता के साथ लिया जायेगा तथा विभाग व अधिकारियों की मदत से इस समस्याओं को दूर किया जायेगा। बैठक में राजेश जैसवाल, राज कुमार, हीरा लाल, विनोद कुमार, भीम सैन, मदनलाल, अजीत कुमार, सतेन्द्र सिंह, जगदीश सिंह, ईन्द्रजीत सिंह, रिशीपाल आदि उपस्थित रहे।
….

NO COMMENTS

Exit mobile version