Home जिले के समाचार विधायक ने कार्यकर्ताओं को बताए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिशा निर्देश

विधायक ने कार्यकर्ताओं को बताए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिशा निर्देश

amunanagar hulchul bjp

यमुनानगर। यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने मंगलवार को सिलसेवार तरीक़े से विधानसभा के तीनों मंडल- यमुनानगर, वर्कशाप व बुढ़िया  की बेठक अपने कार्यालय में ली। बेठक की अध्यक्षता यमुनानगर विधान सभा प्रभारी अशोक महंदिरत्ता ने की। बेठक में आगामी चुनावों को देखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जीत को सुनिस्चित करने के लिए चर्चा की गई। विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को स्थानीय कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। बेठक में विधायक ने यह भी सुनिस्चित किया कि जिले में सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों का गठन पूर्ण रूप से हो चुका है। विधायक द्वारा प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेवारी लगाई गई। विधायक ने कहा कि चुनाव से पहले म सभी बूथों की कार्यकारिणी का गठन पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा करी। उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिले में जितना विकास कार्य भाजपा सरकार में हुए हैं उतने कभी नहीं हुए। पिछली सभी सरकारों ने यमुनानगर से सौतेला व्यवहार किया। मौक़े पर ज़िला महामंत्री राजेश सपरा, पवन बिट्टु, संगीता सिंघल, ज़िला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, करणेश शर्मा, ओम् प्रकाश कालरा, प्रमिला बक्शी, मनीषा अग्रवाल, सुनिता अरोड़ा, जिले के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

yamunanagar hulchul kidsland play school

NO COMMENTS

Exit mobile version