Home जिले के समाचार प्रत्येक बूथ पर कम से कम 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का...

प्रत्येक बूथ पर कम से कम 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करें कार्यकर्ता : भारत भूषण

यमुनानगर(रादौर)। अनाजमंडी रेस्ट हाऊस रादौर में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रधान विनोद सिंगला ने की। बैठक में प्रदेश भाजपा के सह प्रवक्ता व रादौर मंडल प्रभारी भारत भूषण जुयाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का रादौर मंडल प्रदेश में अपने बेहतर कार्यों के लिए जाना जाता है। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करें। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाए। सरकार द्वारा सडके बनाने में किए जा रहे कार्यों की हर व्यक्ति को जानकारी दे। जिससे दुर्घटनाओं में भारी कमी आई है। इस अवसर पर गुमथला, जठलाना के शक्ति केन्द्रों की भी भारतभूषण व अन्य कार्यकर्ताओं ने समीक्षा की। इस अवसर पर विनोद सिंगला, राजकुमार शर्मा, मलखानसिंह ग्रेवाल, देवेन्द्र राणा, राजेन्द्र भारद्वाज बापौली, विनीश राणा एमसी, हिसमसिंह बापौली, जयपालसिंह राणा, चेतन चौहान, संदीप खुर्दबन, कृष्ण कश्यप, नरेश, जयनारायण सढूरा आदि उपस्थित थे।
जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version