यमुनानगर। हरियाणा में रह रहे उत्तराखंड के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से राजनीति से जोडऩे के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ का गठन किया है। रविवार को पी॰डबल्यू॰ डी रेस्ट हाउस जगाधरी में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के विकास में विशेष योगदान देने वाले हरियाणा में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की भावनाओं को समझते हुए इस प्रकोष्ठ का गठन किया है।
