Home जिले के समाचार भाजपा ने करोडों रूपए के विकास कार्यों से शहर का नक्शा बदल...

भाजपा ने करोडों रूपए के विकास कार्यों से शहर का नक्शा बदल दिया है : नेपाल राणा

विधायक पुत्र नेपाल राणा जानकारी देते हुए। 
विधायक पुत्र नेपाल राणा जानकारी देते हुए। 
यमुनानगर (रादौर)। रादौर शहर के पिछडेपन को दूर करना भाजपा की प्राथमिकता है। शहर के विकास के लिए कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। रादौर शहर की सभी गलियां पक्की होगी। शहर का नगरपालिका के माध्यम से संपूर्ण विकास करवाया जाएगा। शहर में जल्द पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। जिसमें शहर के लोग सैर कर सकेगे। यह शब्द विधायक श्यामसिंह राणा के बेटे नेपाल राणा ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने करोडों रूपए के विकास कार्यों से शहर का नक्शा बदल दिया है। उन्होंने कहा कि रादौर में जल्द स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे युवाओं को शहर में खेलने के लिए स्टेडियम में सभी सुविधाएं मिलेगी। रादौर में बनाए गए बस स्टैंड का क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिला है। रादौर में सब्जी मंडी बनवाने का कार्य भी जल्द से जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रादौर क्षेत्र के विकास के लिए अरबो रूपए की ग्रांट रािश खर्च हो चुकी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ग्रांट राशि रादौर विधानसभा में खर्च की गई है। मुख्यमंत्री ने रादौर के पिछडेपन को दूर करने के लिए विशेष रुची ली है।

NO COMMENTS

Exit mobile version