Home जिले के समाचार Yamunanagar : भाजपा में कार्यकर्ताओं का होता है सम्मान : गर्ग

Yamunanagar : भाजपा में कार्यकर्ताओं का होता है सम्मान : गर्ग

#YamunanagarHulchul, #यमुनानगरहलचल, Yamunanagar Hulchul, Radaur, Amit Garg,

रादौर हलचल। भाजपा जिला कार्यकारिणी में युवा नेता अमित गर्ग को जिला उपाध्यक्ष की जिमेंवारी दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनके कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें फूलमालाए पहनाकर सम्मानित किया और भाजपा शीर्ष नेताओ व जिला अध्यक्ष राजेश सपरा का आभार जताया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए अमित गर्ग ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें यह जिमेंवारी देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया गया है। संगठन ने उन्हें जो जिमेंवारी दी है वह उसे पूरी निष्ठा व लग्र के साथ पूरा करेगें। उन्होंने कहा कि भाजपा में हमेशा मेहनती कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान किया जाता है। यही कारण है कि आज भाजपा में कार्यकर्ताओ की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे देश व  प्रदेश में भाजपा संगठन मजबूत हो रहा है। युवा वर्ग भी लगातार भाजपा से जुड़ रहा है।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा पार्टी देश व प्रदेश में लगातार विकासशील कार्य करवा रही है। जिसका लाभ हर वर्ग के लोगो को समान रूप से मिल रहा है। यही भाजपा की पहचान है सबका साथ सबका विकास। इसी नीति पर भाजपा पार्टी लगातार चलते हुए कार्य कर रही है। अमित गर्ग के जिला उपाध्यक्ष बनने पर हरपाल मारूपुर, हेमराज कुंजल, उमेश पोसवाल, पम्मी खेडक़ी, मुकेश मक्की, विक्रम वाल्मिकी, जयदेव सैनी, जगमोहन बापा, सुखदेव नागल, बीर सिंह जठलाना, दीपक अग्रवाल, रॉकी कांबोज, केशव शर्मा, पुष्पेन्द्र राणा, संजू कांबोज, विनय बसंल इत्यादि ने उन्हें बधाई दी।

NO COMMENTS

Exit mobile version