डीसी कार्यालय के समक्ष हरियाणा सरकार व शुगर मिल का पुतला फूंका
यमुनानगर। भारतीय किसान संघ जिला यमुना नगर के कार्यकर्ताओं ने गन्ने की पेमेंट को लेकर जिला उपायुक्त आफिस पर हरियाणा सरकार व शुगर मिल का पुतला फूंका और फिर उपायुक्त महोदय को ज्ञापन दिया। उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दिया अगर 30 अगस्त तक किसानों का गन्ने का भुगतान नही हुआ तो किसान बडा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी ।
