Home जिले के समाचार नागरिक समाज सुधार समिति सरोजनी कालोनी ने लगाया रक्तदान शिविर, विधायक ने...

नागरिक समाज सुधार समिति सरोजनी कालोनी ने लगाया रक्तदान शिविर, विधायक ने की प्रशंसा

yamunanagar hulchul_blood donated

यमुनानगर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनी कालोनी यमुनानगर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन नागरिक समाज सुधार समिति सरोजनी कालोनी द्वारा किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने शिरकत की।
वीडियो के लिए क्लिक करें:

विधायक ने प्रबंधकों  का इस समाजिक कार्य के लिए धन्यावाद करते हुए कहा कि मानवता के लिए इससे बड़ी कोई अन्य सेवा नहीं हो सकती क्योंकि रक्तदान करने से हम रक्त की कमी से जाने वाली जानों को बचाकर उनको एक नया जीवन दान दे सकते हैं। विधायक ने अपने  संबोधन में नागरिक समाज सुधार समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजसेवा के लिए ऐसे कार्य करवाने इस समिति की बड़ी प्राप्ति है व उन्होंने सभी प्रबंधकों को बधाई दी। रक्तदान कैंप में विधायक द्वारा रक्तदानियों को  बैज लगा कर सम्मानित किया गया तथा कहा कि नागरिक समाज सुधार समिति मानवता के प्रति अपने फर्ज निभाने व प्यार प्रीत से रहने का ढंग सिखा रहा है तथा समाजिक जिम्मेवारियों को  निभाने के लिए समाज को शिक्षा दे रहा है। मौक़े पर वर्कशोप मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी, संगीता सिंघल, डॉक्टर विजयदहिया आदि मौजूद थे।

NO COMMENTS

Exit mobile version