Home जिले के समाचार किसान आज अपनी मांगों को लेकर सडकों पर आंदोलन कर रहे है...

किसान आज अपनी मांगों को लेकर सडकों पर आंदोलन कर रहे है : राजकुमार बुबका

इनेलो कार्यकर्ता रादौर में पत्रकारों को संबोधित करते हल्का प्रधान राजकुमार बुबका। 
इनेलो कार्यकर्ता रादौर में पत्रकारों को संबोधित करते हल्का प्रधान राजकुमार बुबका। 
यमुनानगर (रादौर,)। भाजपा सरकार किसान, मजदूर विरोधी सरकार है। जिसका उदेश्य किसानों व मजदूरों का शोषण करना है। देश के किसान आज अपनी मांगों को लेकर सडकों पर आंदोलन कर रहे है। लेकिन सरकार आंख मूंदकर बैठी हुई है। किसानों के दम पर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार को इसका खामियाजा आगामी चुनावों में भुगतना पडेगा। यह शब्द हल्का रादौर इनेलो प्रधान राजकुमार बुबका ने सोमवार को इनेलो कार्यालय रादौर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसी भी वर्ग से किया गया कोई भी वायदा पुरा नहीं किया। आज किसानों का करोडों रूपया शुगरमिलों की ओर बकाया है। लेकिन सरकार व मिल प्रशासन की मिलीभगत से किसानों को उनकी करोडों रूपए की राशि नहीं मिल पा रही है। जिससे किसानों को आर्थिक रूप से बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय इनेलो, बसपा गठबंधन का होगा। प्रदेश में कांग्रेस पार्र्टी का कोई जनाधार नहीं है। वहीं भाजपा का सुपडा साफ होना तय है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुभाष खुर्दबन, सतीश तरार, जगमाल पंच, धर्मेन्द्र फतेहगढ, सुरेन्द्र टोपरा, कर्मवीर खुर्दबन आदि उपस्थित थे।

जिले के कोने-कोने की खबरों के लिए क्लिक करें : www.yamunanagarhulchul.com

NO COMMENTS

Exit mobile version