Home जिले के समाचार कांग्रेस नेता ब्रजपाल छप्पर बोेले-भाजपा ने सदैव किसान के साथ धोखा किया

कांग्रेस नेता ब्रजपाल छप्पर बोेले-भाजपा ने सदैव किसान के साथ धोखा किया

कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेता ब्रजपाल छप्‍पर

यमुनानगर। कांग्रेस पार्टी कार्यालय बिलासपुर में कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया। भाजपा ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन इस वादे पर खरा नहीं उतरी है। किसान द्वारा हर फसल घाटे मे बेची जा रही है। किसान लगातार कर्जवान होता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश के किसानों के पास सिर्फ एक ही नेता ऐसा है चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जो किसान को पूरी तरह कर्जा मुक्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का साथ दें और हुड्डा जी के हाथ मजबूत करें ताकि सरकार आने पर किसानों व मजदूरों के पूर्णतया कर्जे माफ किए जाएं। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह नेब सिंह सुबै सिंह जसविंदर सिंह सुखबीर सिंह हरविंदर सिंह सुभाष कुमार भूपेंद्र सिंह जसवीर सिंह प्रिंस सैनी गुरमीत सिंह कुलबीर सिंह गोरव आदि मौजूद रहे।

yamunanagar hulchul kidsland play school

NO COMMENTS

Exit mobile version